पीलीभीत

Pilibhit News: वॉलीबॉल खिलाड़ी जैनुल ने राज्यस्तरीय टीम में बनाई जगह

Connect News 24

Niharika's selection in North Zone Inter University Hockey team

बॉलीवाल ​खिलाड़ी जैनून । स्रोत – खेल विभाग

पीलीभीत। बीसलपुर के अमराकरोड़ में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज के कक्षा आठ के छात्र जैनुल अबदीन का चयन अंडर-14 में राज्यस्तरीय टीम के लिए हुआ है। वह भुवनेश्वर (उड़ीसा) के राज्य क्रीड़ा संस्थान में 22 से 26 दिसंबर के बीच होने वाले राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया की जैनुल ने 27 सितंबर को बुलंदशहर में 67वीं प्रादेशिक वालीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद अब इनको राज्यस्तरीय टीम में जगह मिली है। छात्र की इस उपलब्धी पर डीआईओएस गिरजेश चौधरी ने बधाई देते हुए कहा कि जिले के कई बच्चों ने राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभा कर जिले का नाम रोशन किया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button