पीलीभीत

Pilibhit News: चिलचिलाती धूप में खड़े रहे मतदाता, नहीं थी सिर छिपाने की व्यवस्था

Connect News 24

ड्रमंड कॉलेज में भीड़ के कारण लोगों को धूप में करना पड़ा इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। प्रशासन अधिक से अधिक मतदान को लेकर लोगों को जागरूक तो करता रहा लेकिन बूथों पर मतदाताओं के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं कर सका। ऐसे में तेज धूप के कारण बूथों पर लोगों को घंटों चिलचिलाती धूप में खड़ा होना पड़ा।

बृहस्पतिवार को जिले में अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 9 बजे के बाद से ही गर्मी बढ़नी शुरू हो गई। इस कारण ड्रमंड कॉलेज समेत विभिन्न बूथों के बाहर लोग चिलचिलाती धूप में ही घंटों लाइन में खड़े रहे।

00

धूप में मतदाताओं को खड़ा देख डीएम ने जताई नाराजगी

पीलीभीत। कलीनगर के सीएंडजे मतदान केंद्र पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे डीएम डीएम प्रवीण कुमार, एसपी अतुल शर्मा के साथ पहुंचे। मतदान केंद्र पर मतदाताओं को धूप में खड़ा देख उन्होंने नाराजगी जताई। तहसीलदार को व्यवस्था करने के निर्देश दिए। यही नहीं धूप में खड़े मतदाताओं को दूसरे कक्ष के बाहर बरामदे में खड़ा करवाया। एसपी ने थाना प्रभारी वीरेश कुमार से मतदान की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button