पीलीभीत

Pilibhit News: महोफ के जंगल में दिखे गिद्ध, कुनबा बढ़ने के आसार

Connect News 24

Vultures seen in Mahaof forest, chances of increase in clan

महोफ के जंगल में पेड़ पर बैठा गिद्ध। स्रोत – पर्यटक

कलीनगर। प्रकृति के सफाई कर्मी गिद्धों के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का जंगल अनुकूल साबित हो रहा है। यही वजह है कि महोफ रेंज के जंगल में भी गिद्धों की मौजूदगी देखी गई। हालांकि अब तक बराही और हरीपुर रेंज के जंगल में ही गिद्धों की मौजूदगी देखी जाती रही है। ऐसे में गिद्धों का कुनबा बढ़ने के आसार हैं।

तराई के जिले में दशकों पहले गिद्धों की संख्या हजारों में होती थी, लेकिन जानवरों को दी जाने वाली डायक्लोफिनाक दवा गिद्धों के लिए काल साबित हुई। मृत जानवरों के मांस खाकर गिद्धों में दवा का असर पहुंचने से उनकी मौतें होने लगीं। जिले में गिद्ध लगभग विलुप्त होने की कगार पर थे।

पीटीआर में गिद्धों के संरक्षण पर जोर दिया गया। आबादी से दूर गिद्धों ने जंगल क्षेत्र को आशियाना बनाया। इससे उनकी संख्या में भी इजाफा होने लगा। पीटीआर की बराही रेंज की फैजुल्लागंज, सिमरा और हरीपुर रेंज के धनारा वन क्षेत्र में गिद्धों की मौजूदगी देखी जाती है। पूर्व में पीटीआर प्रशासन की ओर से कराएं गए सर्वे में 250 से अधिक गिद्ध मिले थे। दो दिन पहले महोफ रेंज में भी गिद्ध दिखाई दिए। जंगल सफारी के दौरान गिद्ध देख सैलानियों ने तस्वीर भी कैद की।

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पीटीआर में गिद्धों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन सोसायटी के अध्यक्ष अख्तर मियां का कहना है कि पीटीआर में गिद्धों का संरक्षण हो रहा है। इसके लगातार संकेत भी मिल रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button