शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार दोगुने मतदाता बढ़े

Connect News 24

शाहजहांपुर। लोकसभा सामान्य चुनाव 2024 के लिए चलाए जा रहे मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान में इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। हालांकि, अभी पुनरीक्षण अभियान की फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है।

अभियान में अब तक जिले में 1,28,969 नए मतदाता बन चुके हैं। जबकि, वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से पहले चलाए गए अभियान में 68,000 नए मतदाता बने थे। पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस इस बार अभी तक 60,969 नए मतदाता अधिक बने हैं। इसमें वर्ष 18 से 19 आयु के मतदाताओं की संख्या 42,541 है। जबकि, 20 से 29 वर्ष की आयु के मतदाताओं की संख्या 66,451 है। कुल दोनों वर्गों की संख्या मिलाकर कुल 1,08,992 नए मतदाताओं की हो चुकी है। बाकी 19,977 नए मतदाता अन्य आयु वर्ग के हैं। अभी आवेदनों की फीडिंग का काम चल रहा है। इसमें और अधिक मतदाताओं को बढ़ने की संभावना है।

स्कूल से लेकर कॉलेजों तक जागरूकता अभियान

-जनसंख्या के हिसाब से 18 से 19 वर्ष की आयु के युवा मतदाता बनाने का लक्ष्य 1,59,088 रखा गया था। इसके सापेक्ष अब तक 42,542 युवा मतदाता बनाए जा चुके हैं। इसके लिए स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसकी वजह से युवा वोटरों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में अभी डाटा फीडिंग का काम चल रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार करीब दोगुने नए मतदाता बन चुके हैं। अभी इनकी संख्या में इजाफा होगा।

– संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button