पीलीभीत

Pilibhit News: 31 जुलाई तक ऐसा ही रहेगा मौसम हल्की बूंदाबांदी तो कहीं खिलेगी धूप

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 28 Jul 2023 01:03 AM IST

The weather will remain like this till July 31, there will be light drizzle, then somewhere it will be sunny.

पीलीभीत में आसमान में छाये बादल । संवाद

पीलीभीत। इन दिनों मौसम का मिजाज किसी की समझ में नहीं आ रहा। कब बरसात हो जाए कब धूप खिल जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। कृषि वैज्ञानिक का कहना है कि फिलहाल तो 31 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। कहीं हल्की बारिश होगी तो कहीं धूप से लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। हल्की बूंदाबांदी होती रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार 26 जुलाई से बारिश की संभावना जताई गई थी। पहले दिन जमकर बारिश होने के बाद फिर बादल ऐसे ही आसमान में बने रहे, लेकिन बरसे नहीं। कहीं हल्की बूंदाबांदी हो रही तो कहीं तेज धूप से लोग बेहाल हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी से भी राहत नहीं मिल पा रही है। बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर बना हुआ है।

आसमान में सिर्फ बादल छाए रहते हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही। कृषि वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि 31 जुलाई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हल्की बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे। कहीं अच्छी बारिश हो सकती है,तो कहीं मामूली बारिश होगी। 31 जुलाई के बाद मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button