Pilibhit News: युवकों ने घर में घुसकर की दुष्कर्म की कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:01 AM IST
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र की किशोरी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के दो लोग उससे रास्ते में छेड़खानी करते थे। इसकी शिकायत महिला थाने में की थी। इसकी रंजिश मानते हुए उन्होंने ने दोबारा उसके घर में घुसकर धारदार हथियार के बल पर दुष्कर्म की कोशिश की।
किशोरी ने बताया है कि उसके मोहल्ले के ही सूरज और बबलू आए दिन उसके साथ रास्ते में छेड़खानी करते थे। इससे तंग आकर किशोरी ने महिला थाने में शिकायत की। तब से ये युवक उससे रंजिश मानने लगे। 26 जुलाई को किशोरी की मां दवा लेने गई थी और उसके पिता अपनी दुकान पर गए थे। इसी दौरान दोनों युवक उसके घर घुस आए और धारदार हथियार उसकी गर्दन पर रखकर दुष्कर्म की कोशिश की।
इस कारण उसका गला व हाथ भी थोड़ा कट गया। सूरज के चाचा ने पहले से ही गाने बजा दिए थे। जिस कारण उसकी आवाज बाहर नहीं जा सकी। इसके बाद बमुश्किल किशोरी ने युवकों से अपनी जान बचाई। इसकी बाद किशोरी ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।