Pilibhit News: बगैर सूचना के 600 उपभोक्ताओं की बिजली बंद की

पूरनपुर में बिजली लाइन ठीक करते कर्मचारी । संवाद
पूरनपुर। हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग के लिए बगैर सूचना दिए ही नगर के 600 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह अचानक बंद कर दी गई। इस कारण उपभोक्ता को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना था कि लाइन बंद रखने की पहले सूचना दी जानी चाहिए थी।
नगर पालिका की ओर से पुरानी स्टेट बैंक बिल्डिंग चौराहा का सुंदरीकरण कराया जाना है। इसको लेकर चौराहा पर रखे ट्रांसफार्मरों को एक ओर लगाने का काम कई दिन से चल रहा है। बृहस्पतिवार को चौराहा पर रखे 400 केवीए और 250 केवीए के ट्रांसफार्मरों तक हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग का काम सुबह छह बजे शुरू किया गया। इस कारण 600 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। जब उपभोक्ताओं ने विभागीय अफसरों व कर्मचारियों को फोन करना शुरू कर दिया। लोगों में आक्रोश बढ़ा तो दोपहर 11:48 बजे बिजली विभाग के कर्मचारियों की ओर से बनाए गए ग्रुपों में लाइन शिफ्टिंग का हवाला देकर लाइन बंद होने की सूचना दी गई। शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी। एसडीओ (बिजली) प्रवीण कन्नौजिया ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उपभोक्ताओं को सूचना दी गई है। जबकि उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले से कोई सूचना नहीं दी गई।
०००००००
फोटो २७ पीबीटीपी २१
बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह से बंद की गई। इसकी पहले से कोई सूचना किसी उपभोक्ता को नहीं दी गई। दोपहर 12 बजे बिजली विभाग के कर्मचारियों की ओर से बनाए गए ग्रुप में सूचना डाली गई। – महेश मिश्रा, नगरवासी
००००००
फोटो २७ पीबीटीपी २२
पूरे दिन अगर बिजली सप्लाई बंद करनी थी। तो विभाग के अफसरों को इसकी सूचना पहले देनी चाहिए थी। ताकि उपभोक्ता परेशानी से बचने के लिए तैयारी कर लेते। – सुरेंद्र अग्रवाल, व्यापारी
फुंके ट्रांसफार्मर न बदलने पर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
फोटो २७ पीबीटीपी २३
पूरनपुर। गांव केशवपुर में दो दिन से और गांव अमरैयाकलां में तीन दिन से फुंका ट्रांसफार्मर न बदलने से उपभोक्ताओं में रोष है। अमरैयाकलां के उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर के समीप प्रदर्शन किया।
गांव अमरैयाकलां में बिजली आपूर्ति माधोटांडा उपकेंद्र से होती है। गांव में बिजली आपूर्ति के लिए दो ट्रांसफार्मर लगे है। एक ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले फुंक गया था। इससे आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फुुंका ट्रांसफार्मर न बदलने के विरोध में बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में मोहन, राजू, प्रेमपाल, भीमसेन, महावीर, विपिन, मेवाराम, दिनेश, अजय, जितेंद्र, सीताराम, रवि आदि थे। शाम चार बजे फुंके ट्रांसफार्मर की जगह दूसरा ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। क्षेत्र के गांव केशवपुर में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर दो दिन पहले फुंक गया था। जिससे बृहस्पतिवार को भी नहीं बदला जा सका। इससे उपभोक्ताओं में रोष है।

पूरनपुर में बिजली लाइन ठीक करते कर्मचारी । संवाद

पूरनपुर में बिजली लाइन ठीक करते कर्मचारी । संवाद

पूरनपुर में बिजली लाइन ठीक करते कर्मचारी । संवाद



