पीलीभीत

Pilibhit News: दहेज में नहीं मिला प्लॉट तो महिला को घर से निकाला

Connect News 24

पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र की महिला ने आईजी को शिकायत कर बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक प्लाॅट व सोने की अंगूठियों की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर धक्के देकर निकाल दिया। आईजी के आदेश पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के मोहल्ला ग्यासपुर के युवक से चार वर्ष पूर्व हुआ था। ससुराल वाले एक प्लॉट व परिवार के सभी सदस्यों के लिए एक-एक सोने की अंगूठी की मांग कर रहे थे। कई बार समझाया, मगर वह लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। कई बार विवाहिता के साथ मारपीट की गई।

विवाहिता का आरोप है कि न्यूरिया क्षेत्र के धनकुना का रहने वाला नंदोई उस पर गलत निगाह रखता था। कई बार छेड़खानी कर चुका था। एक अप्रैल को ससुराल पक्ष ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। बाद में दोनों पक्षों में फैसला हो गया और वह ससुराल में आकर रहने लगी। करीब दो माह पूर्व ससुराल वालों ने उसे फिर मारपीट कर धक्के देकर घर से निकाल दिया। आईजी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button