पीलीभीत

Pilibhit News: पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने कर ली आत्महत्या

Connect News 24

नवाबगंज। बिजौरिया रोड के पास एक मकान में किराये पर रहने वाले अर्जुन (22 वर्ष) ने बृहस्पतिवार को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण मायके से पत्नी का न आना बताया जा रहा है। पिता ने बेटे के ससुरालियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।

पीलीभीत के थाना क्षेत्र बरखेड़ा के रम्पुरा नत्थू गांव के मूल निवासी अर्जुन का विवाह छह माह पहले क्योलड़िया क्षेत्र के भौआ मगरासा गांव निवासी युवती के साथ हुआ था। अर्जुन पिता रमेश चंद्र के साथ नवाबगंज में किराये के घर में रहकर मजदूरी करता था। पत्नी भी साथ रहती। दीपावली से एक सप्ताह पहले अर्जुन पत्नी को उसके मायके छोड़ आया था।

त्योहार के बाद जब वह उसे लेने गया तो पत्नी ने ससुराल जाने से मना कर दिया। बाइक भी उससे छीन ली। ससुरालियों ने कहा था कि पहले अपना मकान बनवा लो। उनकी बेटी किराए के मकान में नहीं रहेगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मतभेद हो गए थे। अर्जुन भी तनाव में रहने लगा। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे अर्जुन घर से टहलने निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया।

सुबह होने पर राहगीरों ने जीजस एंड मेरी इंटर कॉलेज के पास खाली भूखंड में खड़े नीम के पेड़ पर युवक का शव लटकता देख सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता रमेश चंद्र ने बेटे के ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button