पीलीभीत

Pilibhit News: दीवार तोड़ने के विरोध पर घर में घुसकर महिला को पीटा, तोड़फोड़

Connect News 24

पूरनपुर। घर की दीवार तोड़ने का विरोध करने पर गांव बिलहरी निवासी श्याम बिहारी की पत्नी मिथलेश देवी की हमलावरों ने पिटाई कर दी। घर का सामान भी तोड़ डाला। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मिथलेश के जेठ गांव निवासी कृष्ण मुरारी, उसके पुत्र धीरज मिश्रा, अमन मिश्रा, प्रभात मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मिथलेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पति की मौत वर्ष 2013 में हो गई थी। पति की मौत के बाद वह उत्तराखंड के खटीमा में रहकर एक कंपनी में काम करने लगी। जेठ और उसके पुत्रों ने 13 अप्रैल को 2022 को घर चोरी से ताला तोड़ दिया। जानकारी पर गांव पहुंचकर इसका विरोध किया। तब उसे गालियां देकर पिटाई की गई।

इसकी शिकायत उसने कोतवाली पुलिस से की। दोबारा ताला डालकर खटीमा चली गई। इसके बाद 14 मई 2023 को फिर उसके घर की दीवार तोड़कर आरोपियों ने अपना चार पहिया वाहन खड़ा कर दिया। इसके विरोध पर आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की और घरेलू सामान तोड़ दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कृष्ण मुरारी और उसके तीन पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button