Pilibhit News: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, नर्स पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, हंगामा

अस्पताल में महिला के परिजनों ने किया हंगामा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में प्रसव होने के बाद विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर जैसे तैसे मामले को शांत कराया गया। हालांकि परिवार वालों ने विवाहिता का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव अडरायन निवासी हरिशंकर ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह अपनी पत्नी सरस्वती को प्रसव पीड़ा होने पर शहर के नौगावां चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में लाए थे। जहां देर शाम ऑपरेशन के बाद उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद से वह अस्पताल में ही भर्ती थी।
ये भी पढ़ें- हादसे में पांच की मौत: उजड़ गई भाग्यवती की दुनिया, बोली- बेटियों की शादी कैसे होगी; रघुवीर की दो पीढ़ियां खत्म