Pilibhit News: हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:47 PM IST
पीलीभीत। बीसलपुर-बरेली मार्ग पर 10 मार्च रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से घायल महिला की मंगलवार को बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा निवासी रामकिशोर ने बताया 10 मार्च को उनकी मां रूपवती क्षेत्र के ही गांव अमखेड़ा निवासी नंदलाल के परिवार के साथ बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहुरुआ में नामकरण संस्कार में शामिल होने जा रहीं थीं। इसी दौरान बरेली रोड पर गोबलपतीपुरा के पास ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। हादसे में रूपवती समेत ट्रॉली में सवार 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। संवाद