पीलीभीत

Pilibhit News: कटा अंगूठा लेकर थाने पहुंची महिला, पति के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

Connect News 24

पीलीभीत। पति-पत्नी के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि गुस्से में पति ने दांतों से पत्नी का अंगूठा काट लिया। कटा हुआ अंगूठा लेकर पत्नी थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद से पति फरार है।

थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव सरोरी निवासी रेखा पत्नी तिलकचंद ने पुलिस को बताया कि पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। कई बार ससुराल पक्ष के लोगों से भी पति की शिकायत की गई लेकिन पति के रवैये में कोई सुधार नहीं आया। 14 नवंबर को रात 11 बजे पति ने उसके साथ गालीगलौच करते हुए बुरी तरह मारपीट की।

जब उसने विरोध किया तो गुस्साए पति ने दांतों से उसके बाएं हाथ का अंगूठा काटकर अलग कर दिया। इसके बाद पति जान से मारने की धमकी देता हुआ घर से भाग गया। विवाहिता ने थाना जहानाबाद पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और अंगभंग की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button