पीलीभीत

Pilibhit News: महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र पर व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में किया प्रदर्शन

Connect News 24

Women demonstrated against the chaos prevailing at the Anganwadi center

प्रदर्शन करती महिलाएं । संवाद

बीसलपुर। गांव सफौरा की महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र पर व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की गई।

सफौरा गांव की महिलाएं मंगलवार को गांव में मुख्य मार्ग पर एकत्र हुईं और आंगनबाड़ी केंद्र पर व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगीं। महिलाओं का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र से लाभार्थियों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। आधा घंटा प्रदर्शन करने के बाद महिलाओं ने उपजिलाधिकारी सचिन राजपूत को शिकायती पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की।

प्रदर्शन करने वालों में आनंदी देवी, अनुपम देवी, कमलेश कुमारी, पार्वती, रामश्री, कुंती देवी, किरन, प्रेमा देवी, इच्छा देवी, शकुंतला देवी, विद्या देवी ऊषा रानी, गोदावरी और संगीता देवी आदि शामिल थीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button