पीलीभीत
Pilibhit News: जूलूस निकालकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

गांव चंदिया हजारा में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करती महिलाएं ।
पूरनपुर। बाढ़ और कटान की समस्या का स्थायी निराकरण न होने के विरोध में चंदिया हजारा में चल रही क्रमिक भूख हड़ताल मंगलवार २३ वें दिन जारी रही। मंगलवार को क्रमिक अनशन पर बैठने से पहले महिलाओं ने गांव में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
मंगलवार को क्रमिक भूख हड़ताल पर गांव निवासी शिफाली मल्लिक, सीमा मल्लिक, काजल मंडल, लक्ष्मी टिकेदार, जवा मंडल, वीना राय, नमिता साना, मंजू मंडल, भगवती मंडल, प्रमिला मंडल, रेणुका सरकार, पूर्णिमा गुप्ता, विदेशी वैद्य धरना पर बैठी।