पीलीभीत

Pilibhit News: युवकों को तमंचा और रॉड दिखाकर धमकाया, भगदड़ मची

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Tue, 03 Oct 2023 12:02 AM IST

बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में रुपयों के लेनदेन को लेकर चार युवकों ने एक युवक को तमंचा और रॉड दिखाकर धमकाया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी हिमांशु शर्मा ने बताया कि वह सोमवार की शाम मोहल्ले में ही स्थित एक जिम पर व्यायाम करने गया था l कुछ देर बाद वहां पहुंचे चार लोगों ने उससे 5,000 रुपये मांगे। मना करने पर तमंचा और रॉड दिखाकर धमकाया। शोर होने पर लोग जुटे तो हमलावर भाग गए। घटना से जिम में भगदड़ मच गई। जिम संचालक ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। हिमांशु ने कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ मामले की तहरीर दी।

पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर भी पहुंच कर जिम संचालक और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि दोनों पक्ष में 3,000 के लेनदेन का मामला था l इस मामले की कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी वीडियो में एक युवक तमंचा लहराता हुआ दिख रहा है और एक युवक रोड घूमiते दिख रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button