पीलीभीत

Pilibhit News: ‘जनविरोधी सरकार को हटाने के लिए महिलाएं भी आगे आएं’

Connect News 24

सपा महिला सभा प्रदेशाध्यक्ष का पीलीभीत आने पर किया गया भव्य स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। समाजवादी महिला सभा की प्रदेशाध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने आज यहां कहा कि जनविरोधी सरकार को हटाने के लिए महिलाएं भी आगे आएं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए नई जुझारू महिला कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल करने पर बल दिया। यहां पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।

शहर के एक होटल में हुए कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार दमन पर आमादा है। जनता के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है। विपक्षियों को खासकर निशाना बनाया जा रहा है। रोजगार जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह से विफल है। अपनी असफलता छिपाने के लिए सरकार सांप्रदायिक कार्ड खेल रही है। सपा के हर नेता कार्यकर्ता का यह फर्ज बनता है कि वह संगठन हित में काम करे।

सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि सपा की महिला सभा को अपनी जिम्मेदारी और अधिक समझनी पड़ेगी। यह संगठन की एक मजबूत इकाई है और हमेशा सत्ता परिवर्तन व पार्टी की जीत में अहम जिम्मेदारी निभाई है। इस अवसर पर सपाइयों ने प्रदेशाध्यक्ष का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर नरेंद्र मिश्रा कट्टर , अमित पाठक एडवोकेट, मोहम्मद आरिफ, जिलाध्यक्ष महिला सभा कमलेश परिहार, कृपा देवी, रेखा शुक्ला , रामप्यारी , शकुंतला, विद्या देवी , कोमल, हेमलता सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button