Pilibhit News: बाढ़ पीड़ितों के समर्थन में महिलाओं की भूख हड़ताल जारी

गांव चंदिया हजारा में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी महिलाएं । स्रोत- प्रदर्शनकारी
पूरनपुर। बाढ़ और कटान की समस्या का स्थायी निराकरण न होने के विरोध में चंदिया हजारा में चल रही बेमियादी भूख हड़ताल मंगलवार को 16वें दिन भी जारी रही। मंगलवार को भूख हड़ताल पर फिर महिलाएं बैठीं। धरना स्थल पर हुई सभा में समस्याओं का समाधान न होने पर रोष व्यक्त कर आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया।
मंगलवार को अनशन पर निभा विश्वास, गीता मंडल, शोभा मंडल, पुष्पा राय, कनिका बैरागी, नमिता मंडल, भगवती मंडल, काली स्वर्णकार, सिउली राय, सुमती बढ़ाई, पूर्णिमा मंडल, सरस्वती ढाली, अनीमा मधु, उषा ढाली, संध्या वाला, गुलाबी वाला बैठीं। आंदोलन स्थल पर गांव के समीप फिर धीमी गति से कटान शुरू होने पर चिंता व्यक्त की गई। मंगलवार को भी अधिकारियों के स्तर कोई भी वार्ता करने नहीं पहुंचा।