पीलीभीत

Pilibhit News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दावपेच

Connect News 24

Wrestlers showed tricks in Dangal

अमरिया रामलीला मेले में आयोजित दंगल में दांव पेंच दिखाती महिला पहलवान । संवाद

नेपाल की महिला पहलवान और गोरखपुर की पहलवान का बराबरी पर छूटा मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी

अमरिया। रामलीला मेले में चल रहे विराट एकता कुश्ती दंगल में बुधवार को पहलवानों के बीच जोरदार कुश्तियां हुईं। इसमेें नेपाल और गोरखपुर की महिला पहलवानों ने भी अपने अपने दावपेच दिखाए। महिला पहलवानों का मुकाबला देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ रही।

मुकाबले में दिलशाद पहलवान चंदोसी ने लाला राम पहलवान गुरदासपुर पंजाब को पराजित किया। अमरनाथ थापा नेपाल ने वीर पहलवान को चित किया। सलीम जहानाबाद ने सलमान अमरिया को पटखनी दी।

शाहिल पहलवान दिल्ली ने चूजा पहलवान कुरूक्षेत्र को पटखनी देते हुए मुकाबला जीत लिया। बाबा रविशंकर ने प्रताप पहलवान को हराया। महिला पहलवान नर्मदा थापा नेपाल की आकांक्षा गोरखपुर के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।

मेला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने पहलवानों को पुरस्कृत किया। इस दौरान सेवा सिंह, सूरजपाल , बसीम, राशिद, असलम, मेवा सिंह, दंगल प्रबंधक जावेद, आकिल, मंझले, भूरा खां सुशील कुमार, श्याम बिहारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button