पीलीभीत

Pilibhit News: रुपये दोगुना करने का झांसा देकर युवक ने लाखों ठगे

Connect News 24

Scammers pickpocket grocer and take out Rs 50,000

एसपी से ​शिकायत करने पहुंचे पीड़ित । स्रोत – पीड़ित

पीलीभीत। शहर के कई लोगों को रुपये दोगुना करने का झांसा देकर शहर के युवक ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। जब लोगों को मामले की जानकारी हुई तो उसके घर पहुंचे, जहां से युवक गायब मिला। बृहस्पतिवार को लोगों ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी ने सुनगढ़ी पुलिस को जांच के आदेश दिए है।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी एक युवक सालों से रुपये दोगुना करने के नाम पर लोगों से मोटी रकम जमा करवाता रहा। दस फीसदी ब्याज के साथ वह हर माह किस्त के हिसाब से लोगों को वापस कर देता था। इससे लोगों को उस पर भरोसा हो गया। गांधी स्टेडियम रोड पर युवक ने अपना मुख्य कार्यालय खोला हुआ था, जबकि शहर में कई स्थानों पर कार्यालय खोलकर अपने एजेंट बैठा दिए।

एजेंट कमीशन के लालच में लोगों के खूब रुपये जमा करवाते रहे। एक पीड़ित ने बताया कि उसने सितंबर 2022 में युवक के पास एक लाख रुपया जमा किया था। इसके बाद जुलाई 2023 तक 10 किस्तों में उसे 1.80 लाख रुपये वापस मिले। इससे उसे कंपनी पर विश्वास हो गया और करीब 20 से 25 लाख फिर वहां जमा कर दिए। इससे फिर किस्त के अनुसार उसे रुपये मिलने लगे। लोगों को भी उसने जानकारी दी तो अन्य लोगों ने भी मोटी रकम उसके पास जमा कर दी।

युवक ने शहर में लोगों से करीब नब्बे लाख रुपये जमा करा लिए। इसके बाद 18 अक्तूबर को सभी कार्यालयों में ताला लगाकर युवक अचानक लापता हो गया। जब उन्होंने युवक के घर जाकर जानकारी की तो परिवार के लोग कोई जवाब नहीं दे सके। थाना सुनगढ़ी में भी फरियाद की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़ितों ने एसपी से मिलकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इसके अलावा मोहल्ला नई बस्ती निवासी आनंद ने बताया कि वह भी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में नौकरी करते थे। 17 अक्तूबर को वह और उसका साथी कर्मचारी अभय दोपहर में खाना खाने घर चल गए। जब कुछ देर बाद लौटे तो कार्यालय बंद था। काफी देर इंतजार करने के बाद भी कार्यालय नहीं खुला। मालिक को फोन किया तो उनका भी नंबर बंद आया। पत्र में अलग-अलग मोहल्लों के मोहित गंगवार, सुमित, मोहित लोधी, झम्मन लाल समेत दर्जनों युवकों हस्ताक्षर हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button