Pilibhit News: पत्नी से कहासुनी पर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:25 AM IST
पीलीभीत। थाना जहानाबाद के गांव बालपुर निवासी युवक ने पत्नी से कहासुनी होने पर बरेली-पीलीभीत लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बुधवार देर रात गांव बालपुर निवासी 25 वर्षीय धर्मपाल की किसी बात को लेकर पत्नी उषा से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर धर्मपाल घर से निकल आया और गांव के पास से गुजर रहे रेलवे ट्रैक के पास आकर ट्रेन का इंतजार करने लगा। रात साढ़े नौ बजे पीलीभीत से बरेली जाने वाली ट्रेन गुजरी तो वह उसके आगे कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों के साथ ही जहानाबाद पुलिस पहुंच गई। संवाद