पीलीभीत

Pilibhit News: युवक ने फंदे से लटककर जान दी

Connect News 24

सेहरामऊ उत्तरी के गांव निजामपुर लाह में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी के गांव निजामपुर लाह निवासी जसवंत शर्मा के पुत्र बबलू (18) ने घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने बबलू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

घटना शनिवार सुबह करीब नौ बजे की है। बबलू पांच दिन पहले हल्द्वानी से मजदूरी कर घर लौटा था। शनिवार को अपने पिता जसवंत के साथ खेत पर गन्ने की गुड़ाई कराने गया था। खेत पर कुछ देर रुककर बबलू घर चला आया। घर में उसने कमरा बंद कर चादर के फंदे से लटककर जान दे दी। बबलू के फंदे से लटकने की सूचना पूर्व प्रधान सियाराम ने पुलिस को दी। इंस्पेक्टर सेराहमऊ उत्तरी कांत कुमार शर्मा ने बताया कि बबलू के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। बबलू तीन भाइयों में मझला था।

इसके अलावा बृहस्पतिवार को सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव महुआ गुंदे निवासी अजय (17) का शव घर में फंदे से लटका मिला था। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने अजय के शव का पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर सेहरामऊ उत्तरी कांत कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अजय की मौत की वजह फंदे से लटकने से होने की बात सामने आई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button