पीलीभीत

Pilibhit News: यूकेलिप्टस का पेड़ छांट रहा युवक करंट से झुलसा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 03 Sep 2023 12:27 AM IST

पूरनपुर। यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़कर टहनियां छांट रहा युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गया और पेड़ से नीचे गिर गया। सीएचसी से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना शनिवार को गांव रंपुरा फकीरे के समीप हुई। गांव निवासी 40 वर्षीय शालिगराम ने बताया कि वह गांव के समीप यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़कर टहनियां छांट रहा था। इसी दौरान पेड़ के ऊपर से निकली हाईटेशन लाइन से एक टहनी छू गई। करंट से शालिगराम झुलस गया और पेड़ से नीचे आ गिरा। इससे गंभीर चोट आई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button