पीलीभीत

Pilibhit News: ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 23 Jun 2023 11:28 PM IST

Youth crushed to death by truck

मृतक शिवम का फाइल फोटो

बीसलपुर। बृहस्पतिवार देर रात पीलीभीत रोड पर बीसलपुर और जसोली के बीच ट्रक की चपेट में आकर बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पिपरा खास निवासी 22 वर्षीय शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छाेड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिवम की मौत से उसके घर में कोहराम मचा है।

गांव पिपराखास निवासी सत्यवीर का बेटा शिवम बृहस्पतिवार की रात करीब 1:30 बजे बाइक से बीसलपुर से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में पीलीभीत रोड पर बीसलपुर-जसोली के बीच सामने से आ रहे बजरी लदे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक शाहजहांपुर जा रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

गश्ती पुलिस की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। शिवम की शर्ट की जेब से मिले कागजात से उसकी शिनाख्त होने पर पुलिस से परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस ने रात में ही शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक शिवम का फाइल फोटो

मृतक शिवम का फाइल फोटो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button