पीलीभीत

Pilibhit News: गोमती नदी में डूबकर युवक की मौत

Connect News 24

माधोटांडा के रम्पुरा फकीरे गांव का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। नहाते समय युवक की गोमती नदी में डूबकर मौत हो गई। जानकारी होने पर कई लोग मौके पर पहुंचे। युवक के शव को बाहर निकाला। सूचना के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गांव रम्पुरा फकीरे निवासी शिव कुमार (32) बृहस्पतिवार को गांव की सीमा में स्थित खेत पर फसल में पानी लगाने के लिए गया था। बाद में वह गोमती नदी पर नहाने के लिए चला गया। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। उसने शोर मचाया। जानकारी लगते ही आसपास मौजूद किसान भी मौके पर पहुंचे। उसे पानी से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर वीरेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिव कुमार के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button