Pilibhit News: युवक का खून से लथपथ शव मिला
-गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी।
पीलीभीत। बिलसंडा थाना क्षेत्र के मीरपुर हीरपुर गांव में युवक का शव उसके ही घर में खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को एक देशी तमंचा और कारतूस के साथ एक खोखा मिला। पुलिस ने गोली मारकर आत्महत्या कर लेने की आशंका जताई है। गांव निवासी 40 वर्षीय महेश की शादी नहीं हुई थी, वह अपने भाइयों से अलग मकान में रहता था और बकरी पालन करता था। उसके भाई सुरेश ने बताया कि शुक्रवार की सुबह महेश को उसने अपने बेटे गौतम के हाथ खाना भेजा था। महेश इसके बाद बकरियां लेकर खेत पर चला गया। शाम को जब गौतम दोबारा खाना देने गया तो देखा कि महेश का खून से लथपथ शव पड़ा है। जानकारी पुलिस को दी गई।
कोतवाल पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर गए तो शव के पास ही एक 315 बोर का तमंचा, तीन कारतूसों और एक खोखा पड़ा था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया। कोतवाल ने आत्महत्या की आशंका जताई है।



