पीलीभीत

पीलीभीत: एक बार फिर संजीव प्रताप सिंह बने भाजपा जिलाध्यक्ष, निकाय चुनाव में जीत का मिला इनाम

Connect News 24

BJP district president Sanjeev Pratap Singh in Pilibhit

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में संजीव प्रताप सिंह एक बार फिर भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। इससे उनके खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। जिलाध्यक्ष के लिए इस बार कई बड़े नाम सामने थे। मंत्री के करीबी से लेकर संघ से जुड़े लोगों की दावेदारी ने लड़ाई को दिलचस्प बना दिया था, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष ने संजीव प्रताप सिंह पर ही एक बार फिर भरोसा जताया। निकाय चुनाव में जिले की सभी सीटें भाजपा के खाते में जाने के इनाम के रूप में इसे देखा जा रहा है। 

पिछले दिनों संगठन चुनाव की प्रक्रिया के तहत करीब 12 से अधिक नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए थे। इसके बाद से ही जिलाध्यक्ष की दौड़ में नेताओं ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के चक्कर लगाने शुरू कर दिए थे। जिलाध्यक्ष का कार्यकाल एक साल पहले ही बढ़ाया जा चुका था। जिलाध्यक्ष पद के लिए भाजपा में खेमेबाजी भी शुरू हो गई थी। 

ये भी पढ़ें- भाजपा ने महानगर अध्यक्ष बदले: शाहजहांपुर में शिल्पी को मिली जिम्मेदारी, बरेली में अधीर सक्सेना को कमान


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button