पीलीभीत

Pilibhit: बेटा भाजपा विधायक… पिता पूर्व मंत्री, लड़ा रहे निर्दलीय को चुनाव; बोले- अब मैं किसी दल में नहीं

Connect News 24

BJP MLA father support to independent candidate in Bisalpur Pilibhit

पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा (हाथ में माइक)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर से विधायक रहे पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने कहा कि वह अब किसी भी राजनीतिक दल में नहीं है। वह नगरपालिका अध्यक्ष के एक निर्दलीय प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रहे हैं। बता दें कि रामसरन वर्मा के पुत्र विवेक वर्मा भाजपा के विधायक हैं। 

निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन करने संबंधी एक ऑडियो वायरल होने के बाद पूर्व मंत्री ने बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उनकी संपूर्ण नीतियां पारदर्शी हैं। जब तक वह भाजपा में रहे, तब तक पूरी वफादारी के साथ काम किया। अब उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि वो जनहित के काम में पहले भी लगे थे, अब भी लगे हैं और भविष्य में भी लगे रहेंगे। उन्होंने एक निर्दलीय प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। जनहित से कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग स्थानीय निकाय चुनाव के सिलसिले में उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका वह कुत्सित प्रयास कभी भी सफल नहीं होगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button