पीलीभीत

Pilibhit: बीएसए कार्यालय के कैंपस में पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव, माता-पिता की हो चुकी है मौत

Connect News 24

Dead body of teenager found hanging on a tree in the campus of BSA office in Pilibhit

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत में रुद्रपुर के किशोर का शव शनिवार सुबह बीएसए कार्यालय के कैंपस में लगे पेड़ पर लटका मिला। काफी प्रयास के बाद पुलिस शव की शिनाख्त करा सकी। किशोर ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है।

बरेली के मोहल्ला छोटी बिहार के रहने वाले दीपक ने बताया कि रुद्रपुर के कस्बा लालपुर के मोहल्ला रमेशपुरा निवासी सौरभ 17 उसका मौसरा भाई है। मौसा-मौसी की कई साल पहले मृत्यु हो जाने के बाद उनके चारों बच्चे में कुलदीप व नेहा उसके पास बरेली में रहते थे। जबकि सिमरन नई बस्ती में नाना-नानी के पास रहती थी। 

सौरभ कभी भी कहीं भी रह जाता था। आठ नवंबर को बहन सिमरन की शादी करने के बाद सौरभ नई बस्ती में नानी के पास ही रुका हुआ था। बुधवार को लालपुर स्थित अपने घर गया था। यहां से शुक्रवार की शाम कही जाने के बात कहकर निकल आया। इसके बाद उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।

हादसे में बुझ गया चिराग: दो कारों की टक्कर में युवक की मौत, दोस्तों संग शादी में जा रहा था फर्रुखाबाद

शनिवार की सुबह उसका शव बीएसए कार्यालय के कैंपस में एक पेड़ पर पेटी बांधने वाली सफेद प्लास्टिक की पतली स्टीक से लटका मिला। सुबह होने पर लोगों ने पेड़ पर शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button