प्लंबर ने किया युवती से दुष्कर्म: तस्लीम ने रजनीश बनकर जाल में फंसाया, फिर लूटी आबरू; धर्मांतरण का बनाया दबाव

आरोपी तस्लीम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप दूसरे समुदाय के युवक पर लगा है। आरोपी प्लंबर का काम करता है। आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाकर युवती से जान पहचान की। फिर उसने एक सुनसान जगह बुलाकर उसके दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके बाद इज्जतनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण चल रहा है। इसकी फिटिंग का काम बिथरी चैनपुर निवासी तस्लीम कर रहा है। आरोप लगाया कि तस्लीम ने उसकी बहन को अपना नाम रजनीश बताया। इसके बाद बहन से जान-पहचान बढ़ाई। मंगलवार को उसे एक जगह बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें- बीच बाजार प्रेमी को धोया: प्रेमिका ने युवक को ट्रक से खींचकर पीटा, आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल



