Schools

पीएम मोदी ने बच्चों के सामने खोला अपनी नींद का राज, बताया- वे किस तरह सोते हैं?

Connect News 24

Pariksha Pe Charcha 2024 By PM Modi: लाखों स्टूडेंट्स को बेसब्री से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का इंतजार था जो आज पूरा हुआ. इस मौके पर पीएम ने स्टूडेंट्स की बहुत सी शंकाओं का समाधान किया, उनके ढ़ेर सारे सवालों के जवाब दिए. इस बीच एक सवाल उठा जिसमें मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ की इंपॉर्टेंस पर सवाल पूछा गया. इसके जवाब में पीएम मोदी ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे अच्छी नींद प्रोडक्टिव जीवन की नींव रखती है. स्टूडेंट लाइफ में भी अच्छी नींद का बहुत महत्व है. अगर बच्चे ठीक से सोएंगे नहीं, ठीक से खाएंगे नहीं और खेलेंगे-कूदेंगे नहीं तो पढ़ाई में जो रिजल्ट आना चाहिए वो नहीं आएगा.

ऐसी है पीएम की नींद

पीएम मोदी ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, वे जब बिस्तर पर लेटते हैं तो 30 सेकेंड के अंदर गहरी नींद में चले जाते हैं. न वे करवटें बदलते हैं और न ही नींद आने का इंतजार करते हैं. इस तरह जब वे जागृत होते हैं तो पूरी तरह जागृत होते हैं और जब सोते भी हैं तो पूरी तरह सोते हैं. कच्ची नींद नहीं लेते और न ही रात में करवटें बदलते रहते हैं.

क्यों है ऐसी नींद जरूरी

पीएम ने बच्चों से कहा कि पढ़ाई के लिए अच्छा स्वास्थ्य जरूरी है. इसके लिए जीवन में बहुत से नियम होने चाहिए. इसके अंतर्गत हेल्दी, न्यूट्रीशस फूड खाना, ठीक से सोना, खेलना जैसी बहुत सी चीजें आती हैं. पढ़ाई ठीक से हो इसके लिए जरूरी है की नींद भी ठीक हो. उन्होंने गहरी नींद पर फोकस करते हुए कहा कि केवल सोना जरूरी नहीं है, ठीक से सोना जरूरी है. इसलिए रात में फोन लेकर रीले देखने में समय न गंवाएं और जितना सोएं अच्छा सोएं.

उन्होंने चुटकी लेते हुए ये भी कहा कि बच्चे घर जाकर अपने मां-बाप से ये न कहें कि हम सोएंगे क्योंकि पढ़ाई में अच्छा करने के लिए सोना जरूरी है. उन्होंने पढ़ाई के लिए नियमित व्यायाम, अच्छा खाना और आराम तीनों पर जोर दिया. 

यह भी पढ़ें: RPSC ने प्रोग्रामर के पद पर निकाली भर्ती, दो लाख तक मिलेगी महीने की सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button