चोरी के 15 ट्रैक्टर बरामद: बरेली में पुलिस ने गिरफ्तार किए पांच कबाड़ी, पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

थाने में खड़े चोरी के ट्रैक्टर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में दूसरे राज्यों से चोरी के ट्रैक्टर खरीदकर उनकी ब्रिकी करने वाले गिरोह का थाना फरीदपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पर्दाफाश किया। पुलिस ने छापा मारकर पांच कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी के 15 ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कस्बे के कई कबाड़ी चोरी के ट्रैक्टर खरीदने के बाद फर्जी आरसी के जरिये उनकी ब्रिकी करते हैं। सूचना पर बुधवार देर रात कबाड़ियों के यहां छापा मारा गया। उनके यहां से चोरी के 15 ट्रैक्टर बरामद किए गए।
यह ट्रैक्टर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड के साथ प्रदेश के मैनपुरी और फिरोजाबाद से चोरी किए गए थे। कार्रवाई के दौरान कबाड़ी इकबाल व मोहम्मद अफजाल निवासी मोहल्ला मिर्धान फरीदपुर, हसीब व नियामतउल्ला निवासी मोहल्ला ऊंचा, मोहम्मद चांद निवासी बीसलपुर रोड को गिरफ्तार किया गया।



