बरेली

‘मंदिर में रखा है बम’: यूट्यूब पर वीडियो देख 12 साल के बच्चे ने फैलाई ऐसी अफवाह, परेशान हो गई पुलिस

Connect News 24

12 year old boy spread rumor of bomb in temple in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी में राम-जानकी मंदिर में बम होने की अफवाह ने मंगलवार को पुलिस को परेशान कर दिया। अनजान नंबर से आई कॉल से सूचना मिली कि मंदिर में बम रखा हुआ है। जांच में सूचना झूठी पाई गई। पुलिस ने एक 12 वर्षीय बालक को पकड़ा है। बच्चे ने बताया कि यूट्यूब पर वीडियो देखने के बाद उसने सूचना दी थी।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि शाम के समय डायल 112 पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि राम जानकी मंदिर में बम रखा हुआ है। इसमें जल्द ही विस्फोट हो जाएगा। उसने यह भी बताया कि वह इटौरिया गांव से बोल रहा है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button