मनोरंजन

सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस

Connect News 24

Salman Khan Death Threat: सलमान खान को कई दिनों से धमकियां मिल रही हैं. हालांकि पिछले दिनों एक नाबालिग को पकड़ा गया था, लेकिन पुलिस को धमकी भरा मेल भेजने वाले शख्स की काफी दिनों से तलाश है. अब इस शख्स के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है. गौरतलब है ये संदिग्ध आरोपी हरियाणा का रहने वाला है और यूके में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है.

मार्च में दी धमकी
जानकारी के अनुसार इस आरोपी ने मार्च महीने में गोल्डी बरार के नाम से सलमान के करीबी को धमकी भरा ईमेल भेजा था, जिसमें सलमान खान को मारने की धमकी दी गई थी. इस ईमेल के बाद सलमान के दोस्त ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद से ही पुलिस इस शख्स की तलाश में जुटी हुई है. हालांकि अब तक पुलिस को इस शख्स की जानकारी नहीं मिल पाई है. जिस वजह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है.

 

मेल में क्या लिख कर दी गई थी धमकी?
सलमान खान को भेजे गए कथित मेल में जान से मारने की धमकी दी गई थी. इस मेल में लिखा था, ‘तेरे बॉस सलमान खान से गोल्डी भाई (गोल्डी बरार) को बात करनी है. लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू तो देख ही लिया होगा. नहीं देखा हो तो बोल देना कि देख लें. मैटर क्लोज करना है तो बात करवा देना. फेस टू फेस बात करनी हो वो बता देना. अब समय रहते सूचित कर दिया है, अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा.’

बता दें कि ये मेल सलमान के दोस्त को 18 मार्च 2023 को दोपहर 1.46 मिनट पर किया गया था. जिसके बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसके बाद एक्टर ने नई बुलेटप्रूफ कार भी खरीद ली है. इसके अलावा उनके पास Y+ सिक्योरिटी भी है.

यह भी पढ़ें: Yogita Bali Life: मिथुन की पत्नी योगिता बाली ने क्यों लिया एक्टिंग से सन्यास? बेटे मिमो ने बताई है असली वजह


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button