बदायूं

Budaun News: बिनावर में प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान

Connect News 24

– गांव के पास रोड किनारे दोनों ने खाया जहर, बरेली के अस्पताल में दम तोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी

बिनावर। थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बिनावर और मलिकपुर गांव के बीच रोड किनारे जहर खाया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। दोनों के परिजन उन्हें बरेली ले गए, जहां बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

कस्बे के ही रहने वाले युवक का पड़ोस की ही किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों की जाति अलग थी। कस्बे के लोगों को दोनों के बीच चल रहे प्रेम-संबंधों को पता चला तो धीरे-धीरे यह मामला चर्चा का विषय बन गया। किशोरी के परिजनों को लोगों ने बताया तो उन्होंने उसके घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी।

सोमवार दोपहर दो बजे किसी तरह से लड़की अपने घर से निकली और युवक के साथ मलिकपुर गांव की ओर चली गई। गांव के पास रोड किनारे दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। शाम के समय राहगीरों ने देखा कि दोनों बेहोशी की हालत में पड़े हैं। यह देखकर उन्होंने युवक और किशोरी के परिजनों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंच गए। परिजन दोनों को लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान पहले युवक ने शाम को और बाद में रात को किशोरी ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में एसएचओ राजेश कुमार का कहना है कि इस तरह की सूचना थाने पर नहीं आई है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।

15 महीने से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

जहर खाकर जान देने वाले युवक और युवती के बीच 15 महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ही पड़ोस में रहते थे इसलिए उनको आपस में बात करते देख लोगों को यह नहीं पता चला कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग है। कुछ दिन पहले ही उनके संबंधों के बारे मेें लोगों को जानकारी हुई थी।

मिष्ठान भंडार पर मजदूरी करता था युवक

जहर खाकर जान देने वाला युवक बिनावर के ही एक मिष्ठान भंडार पर मजदूरी करता था। वह दो भाई थे दोनों ही भाई मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार की गुजर बसर कर रहे थे। युवक की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button