बरेली
Trending

केसीएमटी कैम्पस 2 (पीoजीoआईo ऑफ मैनेजमेंट) के प्रांगण में”प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया।

Connect News 24

इस कार्यक्रम के अंतर्गत फरीदपुर क्षेत्र के समस्त विद्यालयों एवं कोचिंग सेंटर्स के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर एवं सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण रस्तोगी जी ने बच्चों को यह बताया कि कैसे बेहतर भविष्य की शुरुआत की जा सकती है।

उसके लिए एक अच्छे महाविद्यालय का होना बहुत आवश्यक है क्योंकि एक अच्छा महाविद्यालय ही बच्चे की दिशा और दशा दोनों बदल सकता है। जिसके आधार पर आगे चलकर बच्चा अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकता है। एक गलत महाविद्यालय का चयन बच्चे के भविष्य को बर्बाद कर सकता है।

           

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक डॉ विनय खंडेलवाल, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रवीण रस्तोगी जी,विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शिवदयाल गंगवार बीo एडo विभाग से डॉ संजीव कुमार महाविद्यालय के डीन डॉ रविजीत सिंह तथा कॉलेज के समस्त अध्यापक गण मौजूद रहे।

   

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button