शाहजहाँपुर

शाहजहांपुर: वाराणसी दर्शन करने गया प्रोफेसर का परिवार, चोरों ने खंगाला घर, लाखों का माल किया पार

Connect News 24

Thieves stole cash and jewelery from the house of assistant professor in shahjahanpur

नकदी और जेवर ले गए चोर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली इलाके की साउथ सिटी कॉलोनी में एसएस कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर के घर से चोरों ने नकदी-जेवर समेत छह लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। वह परिवार के साथ वाराणसी गए हुए थे। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में 23 सितंबर की रात दो लोग संदिग्ध परिस्थितियों में घर की दीवार लांघकर अंदर घुसते दिखाई दिए हैं। 

चौक कोतवाली इलाके की साउथ सिटी कॉलोनी निवासी डॉ. संदीप दीक्षित एसएस कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। 22 सितंबर को सायं छह बजे पत्नी ज्योति शुक्ला के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाराणसी चले गए थे। डॉ. दीक्षित ने बताया कि 24 सितंबर को उनके पड़ोस में रहने वाले कुलवंत सिंह का फोन आया कि घर के मुख्य द्वार का दरवाजा बंद है लेकिन अंदर के सभी दरवाजे खुले हुए हैं। 

ये भी पढ़ें- मगरमच्छ की ‘दावत’ ग्रामीणों ने उड़ाई: वन विभाग के अफसर हुए नाराज, हैरान करने वाला है ये मामला

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button