रामपुर

Rampur: नफरती भाषण मामले में आजम खां की अपील पर अभियोजन की बहस पूरी, 24 मई को आ सकता है फैसला

Connect News 24

Prosecution arguments completed Azam Khan appeal  hate speech case

आजम खां (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नफरती भाषण के मामले में निचली अदालत के फैसले को सपा नेता आजम खां ने सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। उनकी अपील पर बृहस्पतिवार को अभियोजन की बहस पूरी हो गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 मई को होगी

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान नफरती भाषण देने के आरोप में आजम खां के खिलाफ मिलक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) 27 अक्तूबर 2022 को आजम खां को तीन साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके फैसले के खिलाफ आजम खां सेशन कोर्ट अपील की है। जिस पर बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में सुनवाई हुई। 

सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रताप सिंह मौर्या ने बहस की। उनकी बहस पूरी हो गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 मई को होगी। 24 मई को कोर्ट आजम खां की अपील पर फैसला सुना सकती है।  


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button