बरेली

रेल की रोटी हुई महंगी: तीन की जगह देने होंगे 10 रुपये, आईआरसीटीसी के मेन्यू में अब 70 व्यंजन

Connect News 24

IRCTC increased the price of roti in train pantry car

रोटी
– फोटो : Istock

विस्तार

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने ट्रेनों के पेंट्रीकार और रेलवे स्टेशनों के फूड प्लाजा के मेन्यू में कई नए व्यंजन शामिल किए हैं। कुछ व्यंजनों की कीमत भी बढ़ाई गई है। ट्रेन की पेंट्रीकार में तीन रुपये में मिलने वाली अतिरिक्त रोटी अब 10 रुपये में मिलेगी। मेन्यू में दक्षिण भारतीय व्यंजनों और मोटे अनाज से बने व्यंजनों को शामिल किया गया है।

रेलवे स्टेशनों पर फूड प्लाजा और ट्रेन में पेंट्रीकार की व्यवस्था आईआरसीटीसी की होती है। आईआरसीटीसी ही यहां मिलने वाली खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता और कीमतें निर्धारित करता है। आईआरसीटीसी के मेन्यू में अब 70 व्यंजन दिए जाएंगे। खाने-पीने की चीजों की सूची पेंट्रीकार, कोच और स्टेशनों के फूड प्लाजा में चस्पा की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- गजब हनी ट्रैप: लड़कियों के कपड़े पहनकर घूमते हैं बदमाश, लग्जरी कार वालों को ऐसे बना लेते हैं शिकार

बरेली जंक्शन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि यात्रियों को ताजा, गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए आईआरसीटीसी ने मेन्यू में कई बदलाव किए हैं। सूची में व्यंजनों के साथ उनकी कीमतें भी लिखी जाएंगी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की मॉनीटरिंग भी की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button