पीलीभीत

Pilibhit News: जहानाबाद में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Thu, 27 Jul 2023 12:17 AM IST

जहानाबाद। थाना जहानाबाद के गांव सैजना निवासी गंगोत्री देवी की जहरीला पदाथ्र खाने से मौत हो गई। मामले की सूचना जहानाबाद पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव सैंजना निवासी गंगोत्री देवी पत्नी विजेंद्र की शादी 2014 में हुई थी। परिजन के मुताबिक शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चलता रहता था। आए दिन झगड़े भी होते थे। इसी के चलते मंगलवार की सुबह उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। दोनों पक्षों में सुलह कराने को लेकर सुबह से शाम तक बहस चलती रही। मगर कोई नतीजा हासिल नहीं हो सका। इसके बाद मामले की सूचना जहानाबाद पुलिस को दी गई। जहानाबाद पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button