Railway Update: शहीद-जनसेवा समेत 23 ट्रेनें तीन महीने के लिए रद्द, सात के घटाए गए फेरे, 20 हजार टिकट रिफंड


मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो दिसंबर से दो मार्च तक रेल यात्रियों का सफर मुश्किल भरा रहेगा। कोहरे के कारण रेल प्रशासन ने मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 23 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। सात ट्रेनों के फेरे घटाए गए हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने से रद्द की गई ट्रेनों में शहीद, जनसेवा, डबल डेकर एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। जिन ट्रेनों के फेर घटाए गए हैं, उनमें काशी विश्वनाथ, काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस का नाम है।
इन ट्रेनों के रद्द होने से मंडल में 20 हजार ज्यादा यात्रियों के टिकट रद्द हो गए हैं। आईआरसीटीसी से रद्द होने का आंकड़ा अलग है। शादियों के सीजन में लोग अपनों के बीच पहुंचने के लिए परेशानी भुगत रहे हैं। हालांकि रेलवे रद्द की गई ट्रेनों में टिकट का पूरा रिफंड रेल यात्रियों को दे रहा है लेकिन यात्री दूसरी ट्रेनों में बुकिंग को लेकर परेशान हैं।
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से हर दिन 150 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं। 23 जोड़ी ट्रेनें रद्द होने से अब यह संख्या 104 रह जाएगी। इनके अलावा 12 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है। इतनी ट्रेनें रद्द होने से अन्य ट्रेनों में वेटिंग बढ़ गई है। कंफर्म टिकट को लेकर एक बार फिर मारामारी की स्थिति है।
ये ट्रेनें की गई हैं रद्द
(14617-18) बनमंखी-अमृतसर-बनमंखी जनसेवा एक्सप्रेस
(14606-05) योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस
(14616-15) अमृतसर-लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस
(14524-23) अंबाला-बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस
(14308-07) बरेली-प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस
(14674-73) अमृतसर-जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस
(14235-36) वाराणसी-बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस
(14229-30) प्रयागराज-योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस
(12583-84) आनंदविहार-लखनऊ-आनंदविहार डबल डेकर एक्सप्रेस
(15059-60) लालकुआं-अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस
(18103-04) अमृतसर-टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस
(15058-57) आनंदविहार-गोरखपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस
(04652-51) अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस
(12210-09) काठगोदाम-कानपुर-काठगोदाम साप्ताहिक एक्सप्रेस
(15621-22) कामाख्या-आनंदविहार-कामाख्या एक्सप्रेस
(04303-04) बरेली-दिल्ली-बरेली पैसेंजर
(04335-36) मुरादाबाद-गाजियाबाद-मुरादाबाद पैसेंजर
(04379-80) रोजा-बरेली-रोजा पैसेंजर
(04319-20) लखनऊ-शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर
(04355-56) लखनऊ-बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर
(04305-06) शाहजहांपुर-बालामऊ-शहाजहांपुर पैसेंजर
(04337-38) सीतापुर-शहाजहांपुर-सीतापुर पैसेंजर
इन ट्रेनों के घटाए गए हैं फेरे
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि (15036-35) काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस दो दिसंबर से 29 फरवरी तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। (25036-35) रामनगर-मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस दो दिसंबर से 29 फरवरी 2024 तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। (15909-10) लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस सप्ताह में सिर्फ एक दिन चलेगी।
(15127-28) वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक दिसंबर से 29 फरवरी 2024 तक सप्ताह में चार दिन चलेगी। (12523-24) न्यूजलपाईगुड़ी-नई दिल्ली-न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 28 फरवरी तक सप्ताह में सिर्फ एक दिन चलेगी।


