Schools
राजस्थान बोर्ड आज रात 8 बजे जारी करेगा 12वीं क्लास के नतीजे, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनियर सैकण्डरी परीक्षा-2023 के विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परिणाम आज गुरुवार रात्रि 8.00 बजे घोषित किया जायेगा. बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि यह परिणाम बोर्ड के प्रशासक और संभागीय आयुक्त सीआर. मीणा बोर्ड कार्यालय में घोषित करेंगे.