रामपुर

रक्षाबंधन 2023: भाई की कलाई पर बांधा प्यार, लंबी उम्र की कामना, रामपुर समेत गांवों में उत्साह के साथ मना पर्व

Connect News 24

Rakshabandhan 2023: Festival celebrated with enthusiasm in villages including Rampur, huge shopping

रामपुर में भाइयों के लिए राखी खरीदतीं बहनें
– फोटो : संवाद

विस्तार

रक्षाबंधन का त्योहार रामपुर जिले में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को राखी बांधकर उनकी लंब उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर रक्षा करने का वचन दिया। रक्षाबंधन के दिन मिठाइयां और गिफ्ट शॉप ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राखी के त्योहार का पौरणिक महत्व है।

पुराणों के अनुसार राजा बालि ने अपनी भक्ति से भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के बाद उनसे यह वरदान लिया था कि वह उनके महल के 52 दरवाजों की सुरक्षा करेंगे। भगवान के दिए गए वरदान के अनुसार उनके यहां सुरक्षा में लग गए।

इससे वैकुंठ धाम में चिंतित लक्ष्मी जी को देवताओं ने सलाह दी कि वह राजा बालि को रक्षा सूत्र बांधकर उनसे बदले में भगवान को सेवा कार्य से मुक्त करा ले आएं। इस पर लक्ष्मी जी ने बहन के रूप में राजा बालि को रक्षा सूत्र बांधा तो बलि ने उनसे बदले में कुछ लेने का आग्रह किया।

लक्ष्मी जी ने उनसे भगवान विष्णु को अपने महल के सुरक्षा कार्य से मुक्त कराने की मांग की। राजा बालि ने रक्षासूत्र बंधन निभाते हुए वैसा ही किया। तब से रक्षासूत्र बांधने का महत्व एवं रक्षाबंधन पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है।

बहस्पतिवार को रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों ने व्रत रखा। राखी बांधने के बाद ही बहनों ने भोजन ग्रहण किया। गांव-देहात में रक्षाबंधन का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button