रामपुर

Rampur Accident: स्पीड ब्रेकर पर उछलकर सड़क किनारे पलटा डंपर, दबने से हेल्पर की मौत, चालक गंभीर रूप से जख्मी

Connect News 24

Rampur: Dumper overturns on speed breaker, helper dies after being crushed, driver seriously injured

रामपुर में पलटा ट्रक
– फोटो : संवाद

विस्तार


स्वार में रामपुर-बाजपुर राजमार्ग स्थित धनौरी सेंट मैरी स्कूल के सामने देर रात स्पीड ब्रेकर पर रेत से लदा डंपर अनियंत्रित हो गया। इसके बाद डंपर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में अमरोहा के मंडी धनौरा निवासी हेल्पर जयपाल (47) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक उमेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

बुधवार की रात लगभग साढ़े दस बजे घना कोहरा था। इसी दौरान बाजपुर दिशा से रेत लादकर ला रहा डंपर धनौरी चौराहा स्थित सेंटमैरी स्कूल के सामने से गुजरा। यहां लगे स्पीड ब्रेकर को चालक देख नहीं पाया जिसके चलते ब्रेकर पर पहुंचते ही डंपर तेजी से उछला और सड़क किनारे पानी से भरे खड्ड में जाकर पलट गया।

इसी दौरान पीछे से रामपुर हजरत नगर निवासी कुछ लोग अपनी कार से आ रहे थे। उन्होंने खड्ड में घुसकर डंपर के केबिन से चालक उमेंद्र को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर डंपर हटवाया तो उसके नीचे से हेल्पर का शव मिला। घायल चालक को अस्पताल भेजने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना मिलने पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।  

मजदूर को डंपर ने रौंदा, जान गई 

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे ड्यूटी से लौट रहे साइकिल सवार गोविंद (30) को डंपर ने कुचल दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया स्थित चक शादीनगर गांव निवासी गोविंद पीलिंग मशीन पर मजदूरी करता था।

ड्यूटी खत्म कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। रेडिको खेतान फैक्टरी के पास डंपर ने साइकिल सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए। 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button