रामपुर

Rampur : झगड़े के बाद घर में घुसकर स्कूल प्रबंधक और उसकी पत्नी को गोली मारी, एक दिन पहले हुआ था समझौता

Connect News 24

School manager and his wife shot in Rampur

घायल महिला…
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मोहल्ला नसीराबाद में बरात में हुए झगड़े को लेकर सोमवार रात साढ़े नौ बजे पांच लोगों ने घर में घुसकर आदर्श शिशु निकेतन के प्रबंधक विकास सक्सेना और उनकी पत्नी प्रभा सक्सेना को गोली मार दी। फायरिंग में उनका भाई लकी भी घायल हुआ है। 

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग  गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह घायलों को सीएचसी ले गए,जहां से विकास व उनकी पत्नी  को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। 

बताया जाता है कि रविवार को नगर में एक शादी समारोह के दौरान विकास का  कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था। परंतु उस समय बरात में शामिल होने आए कुछ लोगों ने झगड़े को शांत कर दिया था और सोमवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था। 

समझौते के चंद घंटे बाद ही यह घटना हुई है। प्रभारी निरीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि घर पर जाकर फायरिंग की सूचना मिली  है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button