रामपुर

Rampur encounter: रामपुर में गो तस्कर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, लंबे समय से चल रही थी तलाश

Connect News 24

Rampur encounter: Police encounter with cow smuggler in Rampur, shot in the leg

रामपुर में घायल आरोपी को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी
– फोटो : संवाद

विस्तार


रामपुर की सिविल लाइंस क्षेत्र में गो तस्करी के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें गोतस्कर के पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। उसका इलाज कराया जा रहा है। आरोपी गो तस्करी के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने गो तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा है। ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सिविल लाइंस पुलिस ने सूचना के आधार पर फैजुल्ला नगर से जुठिया जाने वाले रोड पर छापा मारा। टीम को देख बाइक सवार चमरौआ निवासी भूरा उर्फ लंगड़ा पुत्र सैदा अली बाइक से भागने लगा।

पुलिस के मोटर साइकिल को रोकने का इशारा किया तो पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया। इसी प्रयास में भूरा की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इस बीच बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में भूरा की टांग में गोली लग गई।

इसमें वह घायल हो गया। उसके कब्जे से बाइक, एक तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की जांच की जा रही है। एसपी के अनुसार गोतस्करी के मामले में आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश  थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button