रामपुर

Rampur: रिश्तेदार के साथ तय हुई शादी, युवक ने घर में घुसकर की गंदी हरकत, कोर्ट ने सुनाई दस साल की सजा

Connect News 24

Rampur: Young man did dirty things with his relative, court sentenced him ten years imprisonment

रामपुर की अदालत ने दिया आदेश

विस्तार


शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने एक युवक को दोषी मानते हुए दस साल की कैद व 15 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। मामला स्वार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। एक गांव निवासी एक युवती का उसके रिश्तेदार से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

उसका रिश्ता भी पक्का हो गया था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर 16 मई 22 को युवक ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और फिर मामले की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए सोमवार को फैसला सुनाया।

एडीजीसी प्रताप मौर्य ने बताया कि कोर्ट ने आरोपी सलाउद्धीन को दस साल की कैद व 15 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button