रामपुर

Rampur News: हज पर जाएंगे 1249 यात्री, ट्रेनिंग हुई पूरी

Connect News 24

रामपुर। हज यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण के साथ यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति रविवार को कैम्प के आखिरी दिन हज यात्रियों को प्रशिक्षित किया गया। जनपद से हज पर जाने के लिए 1249 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है कैंप के माध्यम से इनकी ट्रेनिंग का कार्य रविवार को पूरा हो गया इसके साथ ही सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण किया गया है। 22 मई से हज यात्रियों की फ्लाइट शुरू हो जाएंगी। अंजुमन शोभा-ए-हज के कन्वीनर बाबू उबेद ने बताया कि हज ट्रेनिंग कैंप अंजुमन इस्लाहे कौम में लगाया गया। जिसमें हाजियों को टीके लगाए गए और उनको ड्राप पिलाएं गए। 22 मई से हज यात्रियों की फ्लाइट शुरू हो जाएंगी। इस अवसर पर कमेटी के सदर साजिद उल हक साहब, शाहिद शमसी, उज्जैर अहमद, परवेज अख्तर, वसीम, हारिस शमसी, नब्बू जमाल, बिलाल, इमरान, सलीम, मुजाहिद, मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button