रामपुर

Rampur News: स्वास्थ्य शिविर में 145 मरीजों का हुआ परीक्षण

Connect News 24

रामपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को अजीतपुर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. अवंतिका माहौर और डॉ. कुलदीप चौहान ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनको स्वस्थ रहने के लिए जरूरी दवाओं के साथ-साथ दिनचर्या में सुधार करने की सीख भी दी। शिविर में अजीतपुर के लोगों में डायबटीज, मानसिक तनाव, ब्लड प्रेशर, महिलाओं से संबंधित रोगों की समस्याएं अधिक रहीं। सबसे अधिक ज्वालानगर, कृष्णा विहार, विष्णु विहार और अशोक विहार से मरीज दिखाने आए थे। इस दौरान डॉ. अवंतिका माहौर ने कहा कि घरों के आसपास मच्छर पनपने न दें। वहीं डॉ. कुलदीप चौहान ने सलाह दी कि दवाइयां रोग को नियंत्रित कर सकती हैं, जबकि इलाज जीवनशैली पर आधारित है। इसके लिए समय से भोजन, नियमित दिनचर्या और खासतौर पर एक घंटा योग के लिए समय जरूर निकालें।

इस दौरान चिकित्सकों ने कुल 145 मरीजों परीक्षण किया। इस दौरान उन्होेंने मानसिक तनाव का कारण दिमाग में आने वाली एक साथ कई चीजें बताया। सलाह दी कि मोबाइल का अधिक प्रयोग न करें। 24 घंटे में दो घंटे मोबाइल का प्रयोग करें। डॉ. कुलदीप ने कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। जिससे लोगों को अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलती रहे।


अपनी दिनचर्या को बेहतर रखें और खानपान का ध्यान रखें। अधिकतर बीमारियां शरीर के खानपान का संतुलन बिगड़ने पर जन्म लेती हैं। इसके साथ ही अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए, जिससे बीमारियां नहीं पनपेंगी।

-डॉ. अवंतिका माहौर, फिजीशियन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button