रामपुर

Rampur News: 148192 बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

Connect News 24

रामपुर।रविवार को पोलियो बूथ दिवस का आयोजन किया गया। जिला महिला अस्पताल में बने बूथ पर पर जेडी हेल्थ डॉ. रेखा रानी पहुंची और उन्होंने अपने हाथों से एक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाई। रविवार को 148192 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।

जनपद में तीन लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। रविवार को जिला महिला अस्पताल सहित जनपद के 1527 बूथों पर दवा पिलाई गई। कार्यक्रम के अवसर पर सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि प्रत्येक माता-पिता या अभिभावक को शून्य से पांच साल तक के बच्चे को पोलियो की दवा जरूर पिलानी चाहिए। इसलिए बूथों पर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएं। इस अवसर पर महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनवर सादात, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केके चहल, एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार, कार्यालय सहायक जसप्रीत सिंह जस्सी, मोहम्मद सुलेमान आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। बूथ दिवस का आयोजन सुपरवाइजरों की देखरेख में हुआ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button